न्यूयॉर्क : सामने आया नस्लीय हमले का बेहद शर्मनाक मामला, एक गोरे ने ट्रेन में किया एशियाई महिला पर पेशाब

By: Ankur Wed, 24 Mar 2021 2:42:30

न्यूयॉर्क : सामने आया नस्लीय हमले का बेहद शर्मनाक मामला, एक गोरे ने ट्रेन में किया एशियाई महिला पर पेशाब

अमेरिका के कई इलाकों में आज भी नस्लीय भेदभाव किया जा रहा हैं। इसको लेकर लगातार कई विरोध प्रदर्शन भी होते रहते हैं लेकिन ये मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। नस्लीय हमले का बेहद शर्मनाक मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से सामने आया हैं जहां एक गोरे ने ट्रेन में एशियाई महिला पर पेशाब कर दिया और किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। महिला के ऊपर पेशाब करने की यह घटना शनिवार दोपहर की है। न्यूयॉर्क पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

न्यूयॉर्क सिटी सबवे ट्रेन में महिला यात्रा कर रही थी। यह महिला उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठी थी। इसी बीच मास्क और काले रंग का कपड़ा पहने एक गोरा यात्री महिला की बेंच तक आया और उसके बेहद करीब बैठ गया। महिला ने एशियनफीड को बताया, 'मैंने अपनी दायीं ओर देखा तो पाया कि आरोपी ने अपना पेनिस निकालकर मेरी तरफ कर रखा है। उसने मुझपर और मेरे सामान पर पेशाब कर दिया था। हर तरफ पेशाब फैला हुआ था।'

महिला ने बताया कि हम दोनों ने एक-दूसरे की ओर देखा, लेकिन कुछ भी नहीं कहा। एशियाई महिला ने बताया कि ट्रेन में कई यात्री यात्रा कर रहे थे, लेकिन किसी ने न तो कुछ कहा और न ही कोई उनके बचाव में आया। महिला ने बताया कि आरोपी गोरी नस्ल का था और उसकी उम्र करीब 60 साल थी। जब आरोपी 75वें एवन्यू स्टेशन पर ट्रेन से उतर रहा था, पीड़ित महिला ने उसकी फोटो खींच ली थी। आरोपी के जैकेट पर अमेरिका का झंडा बना हुआ था। महिला ने बताया कि वह तुरंत पुलिस के पास जाकर इस घटना के बारे में बताना चाहती थी, लेकिन वह अकेली थी और उन्हें डर लग रहा था। इस वजह से महिला ने अपनी यात्रा को जारी रखा। अब महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com